शेहला रशीद ने की मोदी सरकार की तारीफ; कहा- जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड में हुआ सुधार
जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने 'X' पर हिज़बुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद मट्टू के भाई रईस मट्टू का एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार हुआ है। शेहला ने लिखा, "सरकार के स्पष्ट रुख ने कुल मिलाकर ज़िंदगियां बचाने में मदद की हैं।"