शेज़ान ने किसी और लड़की से संबंध होने के बावजूद तुनिषा से संबंध रखा: ऐक्ट्रेस की मां
दिवंगत ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि ऐक्टर शेज़ान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और शादी का वादा कर ब्रेकअप कर लिया। उन्होंने कहा, "उसका (शेज़ान) पहले किसी लड़की के साथ संबंध था। उसके बावजूद उसने तुनिषा से संबंध रखा।" तुनिषा ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।