शेज़ान ने पुलिस से कहा- श्रद्धा केस से परेशान था इसलिए तुनिषा से रिश्ता तोड़ लिया: रिपोर्ट
बकौल रिपोर्ट्स, ऐक्टर शेज़ान खान ने पुलिस से कहा है कि वह श्रद्धा वालकर की हत्या के बाद 'देश के माहौल से परेशान' थे इसलिए तुनिषा शर्मा से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कथित तौर पर बताया कि उम्र का अंतर और अलग-अलग धर्म बाधा बन रहे थे। तुनिषा के परिवार के मुताबिक, उन्होंने तुनिषा को धोखा दिया।