शॉट खेलते समय गिरकर हिट विकेट आउट हुए पृथ्वी शॉ, खड़े होने में 2 खिलाड़ियों ने की मदद
इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप में नॉर्थैम्प्टनशर के लिए अपने डेब्यू मैच में शॉट खेलते समय भारतीय बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ गिर गए। ग्लॉस्टरशर के खिलाफ शॉ 34(35) रन बनाकर हिट विकेट आउट हो गए जिसके बाद दो खिलाड़ियों ने खड़े होने में उनकी मदद की। वहीं, उनके डिसमिसल का वीडियो टूर्नामेंट के आधिकारिक 'X' हैंडल से शेयर किया गया है।