शॉपिफाई ने कर्मचारियों की 'बेवजह' की मीटिंग्स रोकने के लिए पेश किया कॉस्ट कैलकुलेटर
शॉपिफाई ने 'बेवजह होने वाली' बैठकों को कम करने के लिए 'मीटिंग कॉस्ट कैलकुलेटर' पेश किया है। यह कैलकुलेटर कर्मचारियों को दिखाएगा कि उनकी मीटिंग से कंपनी को कितना खर्च आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी में तीन कर्मचारियों के साथ होने वाली 30 मिनट की एक बैठक का औसत खर्च $700-$1,600 (₹58,000-₹1.31 लाख) के बीच होता है।