शॉपिफाई ने की 20% कर्मचारियों की छंटनी, अपने लॉजिस्टिक्स बिज़नेस को भी बेचेगी
ई-कॉमर्स कंपनी शॉपिफाई के सीईओ टोबायस लॉटका ने कंपनी के 20% कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। इस छंटनी से 2,000 से अधिक कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका है लेकिन यह साफ नहीं है कि किन विभागों के कर्मचारी प्रभावित होंगे। वहीं, शॉपिफाई अपने लॉजिस्टिक्स बिज़नेस को सप्लाई चेन टेक्नोलॉजी कंपनी फ्लेक्सपोर्ट को बेच रही है।