शॉर्ट बॉल नहीं बल्कि हर शॉर्ट बॉल पर अटैक करना श्रेयस अय्यर की परेशानी है: इरफान पठान
पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर इरफान पठान ने रविवार को 'X' पर लिखा, "श्रेयस अय्यर के लिए शॉर्ट बॉल परेशानी नहीं है बल्कि असली दिक्कत हर शॉर्ट बॉल पर अटैक करना है।" उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में श्रेयस की पारी की तारीफ भी की। गौरतलब है, ईडन गार्डन्स में मैच के दौरान श्रेयस ने 77 रन बनाए थे।