शो 'तू तू मैं मैं' वापस ला रहे हैं, इस बार सुप्रिया निभाएंगी सास का रोल: सचिन पिलगांवकर
ऐक्टर-फिल्ममेकर सचिन पिलगांवकर ने बताया है कि वह सिटकॉम 'तू तू मैं मैं' को वापस लाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस बार ऐक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर सास की भूमिका निभाएंगी।" गौरतलब है कि 1994 में प्रसारित होने वाले इस शो में दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू ने सास की भूमिका निभाई थी और सुप्रिया बहु के रोल में थीं।