शोएब अख्तर के हमशक्ल की तस्वीरें हुईं वायरल, उनकी तरह ही करते हैं गेंदबाज़ी
पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर के हमशक्ल बताए जाने वाले मोहम्मद इमरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। ओमान निवासी इमरान क्रिकेटर हैं और उनका ऐक्शन भी अख्तर की तरह ही है। इससे पहले ओमान डी20 लीग में गेंदबाज़ी करने का उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। एक फैन ने कमेंट किया, "गति भी समान है?"