शोएब अख्तर ने शेयर की अपनी मां के साथ पुरानी तस्वीर, कहा- मां के बगैर एक साल
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी मां के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन लिखा, "मेरी मां के बगैर एक साल, कोई क्या जाने मेरा हाल।" गौरतलब है, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ गेंद फेंकने वाले अख्तर की मां का पिछले साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था।