शोएब मलिक ने एक ओवर में फेंकी 3 नो-बॉल, मैच फिक्सिंग को लेकर लगा आरोप
पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शोएब मलिक ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फॉर्च्यून बरिशाल के लिए खेलते हुए खुलना टाइगर्स के खिलाफ मैच में एक ओवर में 3 नो-बॉल फेंकी। कई फैन्स ने मलिक पर मैच फिक्सिंग करने का आरोप लगाया है। एक फैन ने लिखा, "स्पिनर ने एक ओवर में 3 नो-बॉल फेंकी...असंभव।" एक अन्य ने लिखा, "मोहम्मद आमिर अल्ट्रा प्रो मैक्स।"