'शोर...' के बाद 'गो गोवा गॉन' जैसी ज़ॉम्बी फिल्म बनाने पर लोगों ने पागल कहा: राज और डी.के.
फिल्ममेकर राज और डी.के. ने कहा है कि फिल्म 'शोर इन द सिटी' के बाद 'गो गोवा गॉन' (2013) जैसी ज़ॉम्बी फिल्म बनाने को लेकर लोगों ने उन्हें पागल कहा था। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के बाद अभिनेता सैफ अली खान के रिऐक्शन को लेकर कहा, "सैफ ने बोला 'यह चू***पा (पागलपन) है लेकिन मैं इसे करना चाहूंगा'।"