शोर्ड मरीन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा
भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मरीन ने खुलासा किया है कि टोक्यो ओलंपिक्स में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक मैच टीम के साथ उनका आखिरी मैच था। 47-वर्षीय नीदरलैंड्स निवासी मरीन ने व्यक्तिगत कारणों से कॉन्ट्रैक्ट विस्तार के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने संकेत दिए कि ऐनालिटिकल कोच यानेका शॉपमैन उनकी भूमिका निभा सकती हैं।