'शोले' आज बनती तो मंदिर वाले सीन पर विवाद हो जाता: जावेद अख्तर
अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर बात करते हुए लेखक जावेद अख्तर ने कहा है कि अगर उन्होंने फिल्म 'शोले' का मंदिर वाला सीन आज के समय में लिखा होता तो विवाद छिड़ जाता। उन्होंने कहा कि आज वो सीन सलीम खान भी नहीं लिखते। बकौल जावेद, आज समाज में असहिष्णुता बढ़ गई है और यह अच्छी बात नहीं है।