'शोले' और 'दीवार' न करने का मलाल है, खुश हूं अमिताभ इनसे स्टार बने: शत्रुघ्न सिन्हा
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने 'कौनसी फिल्में न कर पाने का उन्हें मलाल है' सवाल पर 'दीवार' और 'शोले' का नाम लिया है। उन्होंने कहा, "फिल्म 'दीवार' मेरे लिए लिखी गई थी। विचारों का मतभेद हुआ और काम नहीं कर पाया। 'शोले' ऑफर हुई लेकिन डेट्स की कमी थी। खुशी है कि (अभिनेता) अमिताभ बच्चन ने इसे किया और स्टार बने।"