श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई व अभिनेता सिद्धांत कपूर को रविवार रात बेंगलुरु के एक होटल में चल रही रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान हिरासत में ले लिया गया। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, वह कथित तौर पर ड्रग्स लेने वाले 6 लोगों में शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट, पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद होटल में रेड की थी।