श्रद्धा मर्डर केस व कंझावला मामला पुलिस की खामियों को दर्शाते हैं: दिल्ली के एलजी
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मंगलवार को कहा कि कंझावला में कार के नीचे लड़की को घसीटने का मामला व श्रद्धा वालकर मर्डर केस ज़मीनी स्तर पर पुलिस की खामियां उजागर करते हैं। पुलिस मुख्यालय में कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एलजी ने बदमाश के चाकू से हमले में जान गंवाने वाले एएसआई शंभू दयाल का भी ज़िक्र किया।