श्रद्धा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग को लेकर दिल्ली एचसी में दायर हुई याचिका
श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई है। याचिका दायर करने वाली वकील जोशिना तुली के मुताबिक, संसाधनों की कमी के चलते दिल्ली पुलिस मामले की जांच अच्छे से नहीं कर सकती। बकौल याचिका, दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल को अब तक सील नहीं किया है।