श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ाया गया
श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में शुक्रवार को आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए आफताब कोर्ट में पेश हुआ। इससे पहले वह 13 दिन से तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में था, जहां से उसे पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए ले जाया गया था।