श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पीएम मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए की पूजा
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के जल्द स्वस्थ होने के लिए गुरुवार को दोनों मंदिरों में पूजा-अर्चना की जिसकी तस्वीरों व वीडियो को समिति ने ट्वीट किया है। गौरतलब है, हीराबेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बुधवार को अहमदाबाद (गुजरात) के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।