श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शेयर कीं राम मंदिर निर्माण स्थल की रात में ली गई तस्वीरें
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण स्थल की रात में ली गई तस्वीरें शेयर की हैं। ट्रस्ट के मुताबिक, यह मंदिर परंपरागत नागर शैली में बन रहा है और इसकी लंबाई (पूर्व-पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट व ऊंचाई 161 फीट होगी। मंदिर में कुल 5 मंडप होंगे।