'श्रीकांत' में काम करने के लिए ज्योतिका को उनके पति सूर्या ने राज़ी किया था: निर्देशक
'श्रीकांत' के निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने बताया है कि शुरू में अभिनेत्री ज्योतिका ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। तुषार ने बताया कि ज्योतिका के पति व ऐक्टर सूर्या ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्हें फिल्म में काम करने के लिए राज़ी किया था। गौरतलब है, फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।