श्रीनगर पहुंचीं सोनिया गांधी बोटिंग का लुत्फ उठाती दिखीं, बेटे राहुल से की मुलाकात
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) पहुंचीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने शनिवार को निगीन झील में बोटिंग का लुत्फ उठाया जिसका वीडियो सामने आया है। इसके बाद सोनिया गांधी ने एक बोट हाउस में अपने बेटे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। बकौल रिपोर्ट्स, राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी पति रॉबर्ट वाड्रा संग श्रीनगर आ सकती हैं।