श्रीनगर में 3 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड के श्रीनगर में शुक्रवार रात घर के आंगन में खेल रहे एक 3 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। बच्चे का शव शनिवार सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनगर में पिछले 6 महीने में गुलदार ने 4 बच्चों पर हमला किया है।