श्रीनगर लोकसभा सीट पर 1996 के बाद सबसे अधिक हुआ मतदान
चुनाव आयोग व राजनीतिक दलों द्वारा लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के चलते श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) लोकसभा सीट पर 37% मतदान हुआ है जो 1996 के बाद सबसे अधिक है। श्रीनगर लोकसभा सीट पर 2014 में 25.86% और 2019 में 14.43% मतदान हुआ था। श्रीनगर लोकसभा सीट पर कुल 24 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।