श्रीराम की पूजा करने के लिए हिंदू होना ज़रूरी नहीं: अयोध्या की पदयात्रा पर निकला मुस्लिम युवक
आगरा के उस्मान अली (30) अपने दोस्त प्रिंस शर्मा के साथ आगरा से अयोध्या की 480 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले हैं। उस्मान ने बताया, "भगवान श्रीराम सबके हैं। मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है लेकिन श्रीराम की पूजा करने के लिए हिंदू होना ज़रूरी नहीं है। राम जी सिर्फ भारत के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के हैं।"