श्रीराम मंदिर का निर्माण मेरे पिता का भी सपना था: उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अयोध्या (यूपी) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह से पहले कहा है कि श्रीराम मंदिर निर्माण उनके पिता बाला साहेब ठाकरे का भी सपना था। उन्होंने कहा, "यह आनंद का क्षण है कि आज मंदिर का निर्माण हो रहा है।" बकौल उद्धव, वह इस दिन गोदावरी नदी के तट पर आरती करेंगे।