श्रीलंका की नई सरकार के साथ काम करने को लेकर आशान्वित है भारत: भारतीय उच्चायोग

श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में रानिल विक्रमसिंघे के शपथ लेने के बाद भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के अनुसार गठित नई श्रीलंकाई सरकार के साथ काम करने को लेकर आशान्वित है। उच्चायोग ने ट्वीट किया, "भारतीय उच्चायोग राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद करता है।" बकौल उच्चायोग, श्रीलंका के लोगों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता जारी रहेगी।

Load More