श्रीलंका के कमिंदु व इंग्लैंड की माया ने जीता मार्च 2024 का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड
आईसीसी ने मार्च-2024 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा की है। श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस ने मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता जबकि इंग्लैंड की माया बुशियर ने विमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया है। गौरतलब है, मेंडिस ने सिलहट (बांग्लादेश) में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था।