श्रीलंका के खिलाफ टी20I व वनडे दोनों सीरीज़ से भारतीय टीम से बाहर किए गए ऋषभ पंत
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ टी20I व वनडे दोनों सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। पंत ने 2022 में 12 वनडे में 37.33 की औसत से 336-रन जबकि 25 टी20I में 364-रन बनाए। के.एल. राहुल और इशान किशन वनडे टीम में विकेटकीपर हैं जबकि टी20I टीम में इशान व संजू सैमसन विकेटकीपर हैं।