श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का हुआ एलान
मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। यह विराट कोहली का 100वां टेस्ट है और रोहित शर्मा का बतौर कप्तान पहला टेस्ट भी है। वहीं, भारतीय प्लेइंग इलेवन में हनुमा विहारी, जयंत यादव और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।