श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबला भारत के लिए बेहतर, नहीं होगा एकतरफा मैच: इरफान

पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर इरफान पठान ने कहा है कि एशिया कप-2023 का फाइनल श्रीलंका के खिलाफ खेलना भारत के लिए 'बेहतर' होगा क्योंकि मुकाबला 'एकतरफा' नहीं होगा। गौरतलब है कि भारत ने सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 228 रन से हराया था। वहीं, श्रीलंका ने सुपर-4 मैच में पाकिस्तान को 2-विकेट (डीएलएस मेथड) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

Load More