श्रीलंका के खिलाफ बाकी टी20I मैचों से बाहर हुए संजू सैमसन, जितेश शर्मा टीम में किए गए शामिल

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की टी20I सीरीज़ के बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20I में फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर एक गेंद को रोकते समय सैमसन के बाएं घुटने में चोट लगी थी। विदर्भ के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा को उनकी जगह शामिल किया गया है।

Load More