श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कोविड-19 संक्रमित पाए गए ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ज़ैम्पा
टी20 विश्व कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ऐडम ज़ैम्पा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। टीम के प्रवक्ता के अनुसार, ज़ैम्पा में 'हल्के लक्षण' हैं। ज़ैम्पा यदि मैच के लिए चुने जाते हैं तो अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ के साथ उनका संपर्क सीमित होगा और वह अलग से यात्रा करेंगे।