श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के बाद विराट कोहली के जश्न मनाने का वीडियो हुआ वायरल

श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को गुवाहाटी में पहले वनडे में विराट कोहली के शतक जड़ने के बाद उनके जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, "विराट कोहली एक M.O.O.D हैं! " 87 गेंदों पर 113 रन बनाने वाले कोहली का यह 73वां अंतर्राष्ट्रीय शतक है।

Load More