श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए दिनेश गुणवर्धने

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनेता दिनेश गुणवर्धने को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। श्रीलंका के सर्वोच्च पद की शपथ लेने के एक दिन बाद विक्रमसिंघे आज अपना नया मंत्रिमंडल तय कर सकते हैं। इससे पहले सुरक्षाबलों ने रात को राजधानी कोलंबो में जुटे सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अभियान चलाया।

Load More