श्रीलंका के बजाय यूएई में होगा एशिया कप 2022: सौरव गांगुली
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया है कि अगस्त-सितंबर में होने वाला एशिया कप-2022 श्रीलंका के बजाय यूएई में होगा क्योंकि केवल वहीं पर उस वक्त बारिश नहीं होगी। इससे पहले श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने एशियाई क्रिकेट परिषद को बताया था कि वह देश में जारी आर्थिक व राजनीतिक संकट के बीच टूर्नामेंट का आयोजन करने में असमर्थ है।