श्रीलंका के राष्ट्रपति आज देंगे इस्तीफा, 20 जुलाई को होगा नए राष्ट्रपति का चुनाव: रिपोर्ट
श्रीलंका के एक न्यूज़ चैनल ने संसद के स्पीकर का हवाला देते हुए बुधवार को बताया कि देश के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आज अपना इस्तीफा दे देंगे व 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा। श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति राजपक्षे के भागकर मालदीव जाने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है।