श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे सैन्य विमान से मालदीव भागे
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे बुधवार तड़के देश से भागकर मालदीव पहुंच गए। एक इमिग्रेशन अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि गोटाबाया अपनी पत्नी और दो बॉडीगार्ड के साथ वायुसेना के विमान से मालदीव रवाना हुए थे। गौरतलब है, गोटाबाया ने राष्ट्रपति पद से बुधवार को इस्तीफा देने की घोषणा की थी।