श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अपने भाई की आलोचना करने पर दो मंत्रियों को किया बर्खास्त
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने गुरुवार को मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया क्योंकि उन्होंने राष्ट्रपति के छोटे भाई और वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे की आलोचना की थी। बकौल रिपोर्ट्स, श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री उदय गम्मनपीला और उद्योग मंत्री विमल वीरवंस ने देश की आर्थिक बदहाली के लिए बेसिल की कार्यशैली को ज़िम्मेदार बताया था।