श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खुद आईसीसी से उसे सस्पेंड करने को कहा था: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सस्पेंड किए गए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने खुद आईसीसी से यह सख्त कदम उठाने को कहा था। यह सस्पेंशन बोर्ड के प्रशासन में अत्यधिक सरकारी हस्तक्षेप के कारण हुआ है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईसीसी ने निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में बोर्ड अध्यक्ष शम्मी सिल्वा की मान्यता बरकरार रखी है।

Load More