श्रीलंका ने 2030 तक अपनी सेना की संख्या घटाकर आधी करने का किया एलान
श्रीलंका ने 2030 तक अपनी सेना की संख्या घटाकर आधी करने का एलान किया है। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 2024 तक सेना की संख्या 1,35,000 और 2030 तक इसे घटाकर 1,00,000 तक सीमित कर दिया जाएगा। सरकार ने 2023 के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा से अधिक रक्षा के लिए 539 अरब श्रीलंकाई रुपए आवंटित किए हैं।