श्रीलंका ने 52 रन के भीतर गंवाए 9 विकेट, विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की पहली जीत
ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को लखनऊ में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर वनडे विश्व कप 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज की। श्रीलंका ने 52 रन के भीतर अपने आखिरी 9 विकेट गंवा दिए थे और 43.3 ओवर में 209 रन बनाए थे। 5 बार के वनडे विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।