श्रीलंका ने आखिरी गेंद तक गए मैच में पाकिस्तान को हराकर उसे एशिया कप 2023 से किया बाहर
श्रीलंका ने सुपर-4 चरण के बारिश से प्रभावित मैच में आखिरी गेंद तक गए मैच में पाकिस्तान को 2-विकेट (डीएलएस मेथड) से हराकर उसे एशिया कप-2023 से बाहर कर दिया। इसके साथ ही श्रीलंका फाइनल में पहुंच गया है। रविवार को फाइनल में भारत से उसका मुकाबला होगा और यह एशिया कप इतिहास (सभी प्रारूपों) में आठवां भारत-श्रीलंका फाइनल होगा।