श्रीलंका ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में पाक को हराया, भारत से खेलेगा फाइनल
श्रीलंका ने एशियन गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 75/9 के स्कोर पर रोक दिया और 16.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सोमवार को फाइनल में अब श्रीलंका का सामना भारत से होगा जबकि पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच कांस्य पदक मैच खेला जाएगा।