श्रीलंका ने एशिया कप इतिहास में दर्ज की अपनी सबसे कम अंतर की जीत, अफगानिस्तान हुआ बाहर

श्रीलंका ने मंगलवार को अफगानिस्तान को 2-रन से हराकर एशिया कप इतिहास में रनों के लिहाज़ से अपनी सबसे कम अंतर की जीत हासिल की। अफगानिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर श्रीलंका सुपर-4 में पहुंच गया। अफगानिस्तान को क्वॉलिफाई करने के लिए 37.1 ओवर में 292 रन चाहिए थे लेकिन वह 37.4 ओवर में 289 रनों पर ऑलआउट हो गया।

Load More