श्रीलंका ने की आज मध्यरात्रि से आपातकाल लगाने की घोषणा

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शुक्रवार मध्यरात्रि से आपातकाल लागू करने की घोषणा की है। देशभर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच आपातकाल की घोषणा से सुरक्षाबलों को 5 हफ्ते में दूसरी बार व्यापक स्तर पर अधिकार मिलेंगे। श्रीलंका में ट्रेड यूनियन बिगड़ते आर्थिक संकट को लेकर राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग के साथ देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं।

Load More