श्रीलंका ने टी20I सीरीज़ जीतने के बाद 'टाइम आउट' जश्न मनाकर बांग्लादेश का उड़ाया मज़ाक

सिलहट में शनिवार को 3 मैचों की टी20I सीरीज़ 2-1 से जीतने के बाद श्रीलंका ने 'टाइम आउट' जश्न मनाकर बांग्लादेश का मज़ाक उड़ाया। ट्रॉफी के साथ जश्न के दौरान ऐंजेलो मैथ्यूज़ समेत सभी श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने कलाई पर हाथ रखकर पोज़ दिया। दरअसल, वनडे विश्व कप-2023 के दौरान बांग्लादेश की अपील पर मैथ्यूज़ को टाइम आउट दिया गया था।

Load More