विश्व कप-2023 में भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम की 302 रन से हार के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रानासिंघे ने क्रिकेट बोर्ड के सभी सदस्यों को बर्खास्त कर दिया है। रानासिंघे ने एक अंतरिम 7-सदस्यीय प्रशासनिक समिति गठित की है। इससे पहले, श्रीलंका क्रिकेट के परिसर के पास पदाधिकारियों के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुआ था।