श्रीलंका ने पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने के लिए भारत से मांगा $500 मिलियन का कर्ज़

श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने आर्थिक संकट के बीच पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने के लिए भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) से $500 मिलियन का कर्ज़ मांगने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने कहा कि श्रीलंका को पहले ही तेल खरीद के लिए इंडिया एक्ज़िम बैंक से $500 मिलियन और एसबीआई से $200 मिलियन मिल चुके हैं।

Load More